नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृता सकुशल बरामद

अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई।

थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले नामजद अभियुक्त विनय कुमार वियार पुत्र दिनेश वियार, निवासी अठौना थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन, उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, का0 फिरोज खाँ, म0हे0का0 अंजू वर्मा शामिल रहे।

न्यू एंजिल्स स्कूल में पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन Read More न्यू एंजिल्स स्कूल में पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार