गोरखपुर में ए.पी. गुप्ता इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल व इंटर में छात्रों ने लहराया परचम
हाईस्कूल में अमित राज बने टॉपर (89.70%), इंटर में निधि रावत ने 81.40% अंक से मारी बाजी
गोरखपुर ब्युरो कार्यालय( यूपी)
गोरखपुर। कस्बा संग्रामपुर, उनवल स्थित ए.पी. गुप्ता इंटर कॉलेज ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हाईस्कूल में चमके ये सितारे
हाईस्कूल परीक्षा में अमित राज ने 538/600 अंक (89.70%) प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद रितिका (530/600, 88.33%), जया भारती (529/600, 88.10%), आदित्य मौर्य (528/600), आकाश राजभर (528/600) ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अदिति यादव (505), सुहानी (499), अंश गुप्ता (497), अमन कुमार (495), निशा मौर्या (494), अंकिता (488) और आयशा सिद्धिकी (487) ने भी बेहतरीन अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई।
इंटरमीडिएट में भी रहा दबदबा
Read More माफिया अतीक के भाई की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने पर पांच नामजद, लेखपाल की शिकायत पर एफआईआरइंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। निधि रावत ने 407/500 (81.40%) अंक प्राप्त कर टॉप किया। अंशिका यादव (402/500, 80.40%), अमृता शर्मा (394/500, 78.80%), मो. कैश (393/500, 78.60%), श्रेया गौड़ (389/500, 77.80%) और मो. आदिल (389/500) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अंश त्रिपाठी (385), अन्नपूर्णा यादव (384), प्रियांशु वर्मा (379), निशा गुप्ता (377), श्रेया गौड़ (376) और सोनम साहनी (374) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।
विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
छात्र-छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ए.पी. गुप्ता इंटर कॉलेज ने एक बार फिर क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान कायम कर ली है।


Comments