मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

हासिम ने बताया कि वह नियमित रूप से देर रात और सुबह मिलाकर 8-10 घंटे पढ़ाई करते थे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में बिस्कोहर के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही स्तरों पर विद्यार्थियों ने जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। छेदीलाल इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद हासिम ने हाईस्कूल में 94.17 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया। हासिम ने बताया कि वह नियमित रूप से देर रात और सुबह मिलाकर 8-10 घंटे पढ़ाई करते थे।
 
उनकी इस सफलता पर पिता गुलाम अहमद व परिजनों ने खुशी जताई है। वहीं, इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में जगह बनाई। श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। मेधावियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में जश्न का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। जबकि अभिनव श्रीवास्तव 91.83 प्रतिशत, खुशी सोनी 86.20 प्रतिशत, प्रभावती देवी कन्या इंटर कालेज कोहडौरा आकृति श्रीवास्तवा 90.3 प्रतिशत हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

About The Author

Post Comments

Comments