जटहां: पुत्री की सगाई में गया था परिवार, इधर घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
दरवाजे पर पहुँचते ही घटना सुन पिता हुए बेहोश
कुशीनगर। जटहां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कटाई भरपुरवा अंतर्गत कटाई खास गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रभुनाथ गुप्ता अपने परिवार के सभी सदस्य—महिला व पुरुष—के साथ गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पुत्री की सगाई के लिए किन्नरपट्टी मंदिर गए थे।
रश्म अदायगी के बाद जब शाम करीब 4 बजे परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। यह देखकर प्रभुनाथ गुप्ता सदमे में बेहोश हो गए। परिजनों के मुताबिक घर में रखे बॉक्स से बेटी की शादी के लिए जमा किए गए जेवरात—जैसे कान की बाली, हथपलाई आदि—सहित करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कटाई भरपुरपुरवा चौकी इंचार्ज अभिलाष झा व पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं पर छानबीन तेज कर दी है। चौकी इंचार्ज अभिलाष झा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Comments