डीबीए सोनभद्र ने किया कचहरी परिसर में बंद डाकघर खुलवाने की मांग, उपजिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

वर्तमान में यह डाकघर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अधिवक्तागणों, वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है- अध्यक्ष एड.अरुण कुमार सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

मंगलवार 21 अप्रैल 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र को एक पत्र देकर मांग किया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, सोनभद्र में स्थित उप-डाकघर काफी लम्बे समय से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है। उक्त डाकघर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, नोटिस, अदालती आदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रेषण किया जाता था। साथ ही प्रवर डाक अधीक्षक, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर को भी प्रतिलिपि दिया गया!

जिसके क्रम में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान में यह डाकघर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अधिवक्तागणों, वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अत्यावश्यक न्यायिक दस्तावेजों को भेजने के लिए अब 3-4 किमी दूर स्थित मुख्य डाकघर जाना पड़ता है, जिससे समय व धन दोनों की हानि हो रही है और न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के  उपाध्यक्ष ने गो संरक्षण एवं संवर्धन समिति की किया बैठक Read More उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के  उपाध्यक्ष ने गो संरक्षण एवं संवर्धन समिति की किया बैठक

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के समस्त सदस्यगण की ओर से आपसे अनुरोध है कि जनहित एवं न्यायिक कार्यहित में कचहरी परिसर स्थित उक्त डाकघर को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से खुलवाने हेतु संबंधित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जावे!

होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित Read More होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित

 इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव,रामप्रसाद यादव, चतुर्भुज शर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, चंदन जायसवाल, पवन कुमार द्विवेदी, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह मौर्य, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल Read More धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र और सनातन एकता का फूंका बिगुल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें