नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विकास से कोसों दूर पंचायत बाबूपुर
सरकारी धन से केंचुआ की खाद बनाने की इकाई है, लेकिन गांव के लोगों को एक किलो खाद नहीं मिली
ब्यूरो प्रयागराज। बनारस जिला के अन्तर्गत विकास खण्ड चोलापुर में गोमती नदी के तट पर बसा गांव पचायत बाबत पुर है वह पूरव दिशा में नदी पार गाजी पुर से जुड़ता है। तो उत्तर दिशा में नदी पार जौन पुर जिला से।गांव में सबसे ज्यादा आबादी ब्राह्मणों की है ।यहां लगभग दो हजार वोटर हैं।विकास के नाम पर गांव के साथ लगते नियार बाजार है।
उसी बाजार है जहां बैंक पोस्ट आफिस सरकिरी शराब की दुकिन सरकारीस्कूल तथा बाबत पुर में दो इन्टर कालेज निजिक्षेत में चलते हैं नियार बाजार से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बाबत पुर गांव मेगोमती नदी पर पुल बनाया है जो गाजीपुर को जाता है ।इस पुल को जोड़ने वाली सड़क एक साल से उखड़ गए ई। जबकि जनवरी माह में ही टेन्डर पास होगया सड़क निर्माण के लिए परन्तु अप्रैल माह बीतने वाला है काम नहीं शुरू हुआ सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापर वाही पर जिलाधीश वाराणसी को उनके सरकारी ह्वाटसैप पर लिखकर भेजा गया पर हर तरफ मौन ही मौन।
यह भी बताते चलें की सार्वजनिक निर्माण विभाग लखनऊ के ह्वटसैप समूह पर भी शिकायत किया गया फिर भी विभाग बेदम यहा तक की कम से कम बीसों वबार जनसुनवाई पोर्टल और मुख्यमंत्री मंत्री के मेल पर भी शिकायत भेजने के बाद भी नहीं बन रही सड़क। गांव में विकास की भी कहानी गजब की है।पचायत में नदी किनारे मन्दिर है मन्दिर के पास ही लाखोरुपए की लागत से केंचुआ खाद ईकाई सरकारी धन से पंचायत में बना है जो एक शोपीस कि तरह सुशोभित हो रहा है ।आजतक एक किलो खाद नहीं बना उस केंचुआ ईकाई से।
यह ईकाईसरकारी सफेद हांथी बना खडा है।यह भी बता दें की मन्दिर के पास ही हर गाव शमशान घाट योजना के तहत ही घर के सामने ही श्मशान घाट बना दिया गया जबकि गांव कि लाशें बनारस मणिकर्णिका घाट पर जलती है या फिर मार्कण्डेय महादेव गंगा नदी किनारे पर न जाने किस लालच में सरकार ने गांव के मन्दिर के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में शमशिनघाट बनाने की मंजूरी दिया और लाखों का धन आवंटित किया गया ।लाखों रुपए बरवाद होगया और कभी कोई लाश वहां जली नहीं फिर क्यों शमशानघाट लूट घाट बनाया गया।जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी जांच नहीं इस साल के बांढ में श्मशान घाट की चह दिवारी ही बह ग ई है।
बाबत पुर पंचायत में सरकार की योजना के तहत गांव में हरघर जल योजना में बाढ क्षेत्र में ही पानी की टंकी बन ग ई जिस जमीन पर बना है उसका कागज गलत सरकार को दिया की सरकारी बंजर भूमि है जब कि सौ साल से ज्यादा वहां बांस का बगीचा था जो लोगों केनाम का था पर वह भी फर्जी तरीके से बंजर होगया दो साल होगया पर अभी किसी घर में जल नहीं पहुंचा धन जरूर लग गया सरकारी।
सरकार के आदेश के बाद पचायत में चकबन्दी शुरू हुए एक साल से ज्यादा होगया परन्तु चकबन्दी विभाग इतना तेज है कि अभी तक केवल गांव की भूमि का सर्वे कर पाया विकास की रफ्तार काम की तेजी इसी तरह रही तो दस साल लग जायेगा चकबन्दी पूरा होने मे पचायत जब भी न ई बनती है तो खण्डजा पर खण्डजा ही बिछता है ।बाबत पुर पंचायत में पंचायत भवन के लिए भी सरकार नेन धन दिया पर वह भी भूमि विवाद में फस गया है ।करोड़ों रूपया पंचायत के लिए गया पर धन सरकारी सही तरह से नहीं लगा सर्किल इसकी जांच भी नहीं करती है नहीं यह पता करने की कोशिश करती कि धन का सही उपयोग हो रहा या बन्दर बांट होगया पानी टंकी केंचुआ ईकाई श्मशान घाट सब में भ्रष्टाचार हुआ है जांच होने पर ही सच्चाई सामने आयेगी।
यह यह भी बता दें की बार बार जिलाधीश वाराणसी को मेल करने पर भी चकबन्दी के काम में तेजी नहीं आ रही है गांव की हजार एकड़ जमीन बंजर पड़ी है कि चकबन्दी हो तोलोग खेती करे उस जमीन पर कार्बनिक खेती करके किसान धन कमा सकते परन्तु सब रूक गया चकबन्दी में तेजी नहीं होने से से।
इस पंचायत की सड़क पर जो गाजी पुर को जोड रही है रात दिन वाहन चलते है जिससे अपराधी भी इसी रास्ते से आसानी से बनारस गाजीपुर जौन पुर आते-जाते हैं । कारण पुल पर वाहनों की जांच नहीं होती है । सड़क भी सिंगल हैं तो दूर्घटना होता रहता है।इस पुल पर कोई भी सी सी टी वी कैमरा भी नहीं लगा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग से पुल पर बैरियर लगाने की मांग पंचायत के लोड़ा का जब से पुल बना है हो रहा पर सरकार आजतक मांग पर विचार नहीं कर रही है।देखें सरकार पंचायत में जो धन लगाया उसकी जांच पड़ताल करती है या यूं ही सरकारी धन हर पंचायत में सरकार लूटाती रहेंगी।
PWD negligence UP rural infrastructure India Varanasi village development issue Babatpur Panchayat news CholaPur block Varanasi Gomti river bridge road issue rural development corruption India gaon ki samasya Varanasi Panchayat fund misuse UP government schemes failure Har Ghar Jal Yojana issue broken road Babatpur bridge connectivity issue UP public grievance portal UP CM helpline complaint


Comments