हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ भव्य 21 सौ कलश यात्रा निकाली गई

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।  जनपद  बलरामपुर के मधपुर पकड़ी गांव में आयोजित दस दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10 बजे से कथा स्थल से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा सेमरी, बेलवा और बिस्कोहर बस स्टाप होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी के परसोहन घाट पर जा पहुंची। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने करीब सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय की।
 
शोभायात्रा में 21 सौ कलश शामिल रहे,  महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ  कलश यात्रा में भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत और पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट और सुसज्जित रथों पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
 
आयोजक समिति के धनीराम प्रजापति ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें अवधपुरी से पधारे जगतगुरु श्री दिनेशाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर पंडित दुर्गेश शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रताप सिंह , बिस्कोहर चेयर मैन अजय गुप्ता, फतेह बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह,नृपेन्द्र सिंह, राम नरेश पासवान, रक्षा राम प्रजापति, पंकज कुमार प्रजापति, धर्मेन्द्र शुक्ला, मनी राम प्रजापति, सियाराम प्रजापति, आदि लोग सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments