नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जिले की सुव्यवस्थित गौशालाओं में शामिल कोचवा, 237 निराश्रित गोवंशों को मिल रहा संरक्षण
साथ ही गोवंशों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराई जाती है, जिससे पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके
गोण्डा। विकास खंड रूपईडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत कोचवा में संचालित अस्थायी गौशाला जिले की सुव्यवस्थित गौशालाओं में अपनी अलग पहचान बना रही है। यहां निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, देखभाल और सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त सूखा व हरा चारा तथा सुरक्षित आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही गोवंशों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराई जाती है, जिससे पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके। पंचायत स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
ग्राम पंचायत अधिकारी विन्ध्वासिनी भारती ने बताया कि गौशाला में वर्तमान समय में 237 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल एवं भोजन-पानी की नियमित व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने गौशाला की बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिला है और क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जा रहा है।ग्राम प्रधान राजेश सोनी ने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता गोवंशों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, पर्याप्त चारा और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था निरंतर कराई जा रही है। आगे भी गौशाला को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
cow welfare scheme Gonda gaushala news stray cattle shelter UP cow shelter management India Rupaidih Gonda news Kochwa gaushala gaushala facilities UP cattle protection India animal welfare news UP rural development Panchayat news UP cow shelter maintenance livestock care India gaushala cleanliness stray cattle protection Uttar Pradesh gaushala rural governance India


Comments