गर्मी से हर कोई परेशान, शीतल पेय की बढ़ी मांग

चौराहों पर शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।  दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदलते मिजाज से शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ना शुरू हो गई है। चौराहों पर शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। सुबह से ही धूप तेज रहने लगी और दोपहर होते-होते गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा। बाजारों और मुख्य मार्गों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई।
 
तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। खेतों में सब्जियों को बचाने के लिए किसानों को सिंचाई के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ रही है। नलकूप और पंपसेट के सहारे किसान खेतों में पानी पहुंचाने के लिए लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। मौसम में यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।

About The Author

Post Comments

Comments