नवगठित बीपैक्स सलखन के संचालक मंडल की बैठक संपन्न

नवगठित बीपैक्स पर टिकी है किसानो के सपने और उम्मीदें: अवधेश सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

नवगठित बीपैक्स सलखन के संचालक मंडल की बैठक सलखन पंचायत भवन पर हुई ।बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रवर्तक / अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की।बैठक मे उपस्थित एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह ने कहा कि नवगठित बीपैक्स पर किसानो की उम्मीदो का भार है और उन उम्मीदो पर खरे उतरने की चुनौती भी।सहकारी समितियाँ आपके जीवन को सरल सुगम और समृद्ध बनाती हैं।मारकुंडी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने उपस्थित संचालको को सहकारिता के नियमो और उद्देश्यो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य प्रवर्तक अरविंद कुमार ने समिति की उधार ग्रहण क्षमता और दृष्टिबंधक ऋणसीमा के बारे मे बताते हुए नियमानुसार प्रस्ताव पारित कराये।बैठक मे सचिव चंद्रभूषण पाल, सचिव मारकुंडी अमरदेव, उपाध्यक्ष इन्द्रदेव पांडेय,कैलाश, रामपति,रिंकू, राजेन्द्र सिंह, अनंती देवी इत्यादि मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें