कानपुर के गणेश मंदिर में मुकुटों की चोरी करने वाले पति-पत्नी व खरीदने वाला गिरफ्तार 

पुलिस ने इनके कब्जे से एक चांदी का बिस्किट वज़न 154 ग्राम, एक अदद बिस्किट व कुल 46400 रुपए नकद बरामद किए हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर नगर के थाना हरवंश मोहाल स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में 11 अप्रैल की रात्रि हुई मुकुटों की चोरी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति को यह मुकुट बेचे गए थे पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में यह मालूम पड़ा है कि चोरी से एक दिन पहले अभियुक्त स्कूटी से गिर पड़ा था जिससे उनको काफी नुकसान हुआ था, उस नुकसान की शीघ्र भरपाई करने के लिए उसने यह चोरी की घटना कारित की।
 
अभियुक्तों ने बताया कि चोरी करने के लिए उस रात उसने तीन मंदिरों की रेकी की थी जिसमें यह मंदिर उसे मुफीद लगा और उसने घटना को अंजाम दिया। यह चोरी की घटना माजिद अंसारी और उसकी पत्नी अंजुम परवीन ने की थी और मुकुटों को चोरी करके उसने ज़ावेद अहमद को बेचा था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चांदी का बिस्किट वज़न 154 ग्राम, एक अदद बिस्किट व कुल 46400 रुपए नकद बरामद किए हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें