नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; कटा हुआ वाहन बरामद
सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
बस्ती। बस्ती जिलेके थाना वाल्टरगंज पुलिस ने क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा कटा हुआ अवस्था में बरामद किया है। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया, जिसे आरोपी ने काटकर अलग-अलग हिस्सों में कर दिया था, ताकि उसे बेचने में आसानी हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Crime news up uttar pradesh crime चोरी का खुलासा basti crime news accused arrested breaking news basti police investigation पुलिस गिरफ्तारी UP Police Action Law and Order UP local crime news theft case India Walterganj police e rickshaw theft case ई रिक्शा चोरी vehicle theft India cut vehicle recovery illegal vehicle parts investigation police criminal case Basti police raid success recovery news crime control UP vehicle crime India latest crime update


Comments