केरल के हिंदी कवि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान से किये गये सम्मानित

शैक्षिक , सांस्कृतिक , साहित्यिक व हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

रोहिणी /नागौर -

वरिष्ठ हिंदी कवि , अनुवादक एवं अध्यापक डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय कबीर मठ , सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान स्वरूप उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भारत का संविधान पुस्तिका व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। आपको यह सम्मान शैक्षिक , सांस्कृतिक , साहित्यिक व हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र मिर्धा विधायक नागौर डॉ मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महंत डॉ नानक दास जी महाराज, भामाशाह प्रेम रतन शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी नागौर उद्दद्घोषक शरीफ छिपा ने किया। डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी मुन्नाड़ राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सेवा निवृत्त अध्यापक एवं सक्रिय सांस्कृतिक कार्यकर्ता है ।

वर्तमान में आप सपर्या सांस्कृतिक समिति (केरल ) के राज्यस्तरीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय कला साहित्यिक सभा के कासरगोड़ जिला स्तरीय संयोजक है। परग्रही , तिरिच्चरिवु , महात्मा गाँधी , हृदय की पुकार , आवाज़ दिल की , बदलते समाज आदि आपकी मुख्य रचनाएँ हैं। डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को मिले इस सम्मान पर बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार , दिल्ली के प्रसिद्ध पत्रकार और कवयित्री प्रतिमा पाठक, हैदराबाद की लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्री एकता गुप्ता , कवि डॉ. नीरज कुमार नीर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार पंकज साहिल और कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए ख़ुशी जाहिर की है।

विकसित कृषि विकसित भारत @2047 की दिशा में नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण Read More विकसित कृषि विकसित भारत @2047 की दिशा में नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें