राजनीति
ज्ञान, आदर्श और शिक्षा के प्रेरणास्रोत डॉ. राधाकृष्णन को सैनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज में भावभीनी श्रद्धांजली
कार्यक्रम का वातावरण ज्ञान के प्रति समर्पण, गुरु-परंपरा के सम्मान और शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प से आलोकित रहा
ब्यूरो प्रयागराज- ज्ञान, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के अमर प्रवक्ता, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि के अवसर पर हनुमानगंज क्षेत्र स्थित सैनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का वातावरण ज्ञान के प्रति समर्पण, गुरु-परंपरा के सम्मान और शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प से आलोकित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक सन्तोष आर्मी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन केवल एक महान शिक्षक का नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा दर्शन की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ज्ञानार्जन को जीवन का सर्वोच्च साध्य मानने तथा समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चेयरमैन ममता रानी, निदेशक (फार्मेसी) वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य आईटीआई अदलती राम, मेजर यादव, अक्षय सिंह एवं रंजना सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
प्रयागराज समाचार Prayagraj College News शिक्षा प्रेरणा श्रद्धांजलि कार्यक्रम Sarvepalli Radhakrishnan tribute Dr Radhakrishnan death anniversary Sainik Group of College event education inspiration India teacher inspiration India tribute ceremony UP Hanumanganj news Indian education leaders Dr Radhakrishnan quotes Teachers Day inspiration college event Prayagraj डॉ राधाकृष्णन पुण्यतिथि गुरु परंपरा भारतीय शिक्षा दर्शन


Comments