मुर्गियों से लदी पिकअप पलटी,  दो  घायल

सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से पलटे हुए वाहन को सीधा कर सड़क किनारे से  हटाया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर / चिल्हिया  थाना क्षेत्र के  गौहनिया चौराहे  के पास  शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर  मुर्गियों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सैकड़ों मुर्गियों की मौत हो गई। जबकि चालक और दो खलासियों को मामूली चोटें आई हैं । मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन तुलसीपुर से मुर्गियों को  भार लेकर नौगढ़ की ओर आ  रहा था। शुक्रवार की  सुबह  गौहनिया चौराहे के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
 
बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 18 से 20 क्विंटल मुर्गियां लदी थीं, जो उसकी क्षमता से अधिक थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा  हो गई। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से पलटे हुए वाहन को सीधा कर सड़क किनारे से  हटाया गया। इससे यातायात सुचारु हो सका। जीवित बची मुर्गियों को दूसरे पिकअप वाहन में लोड कर आगे भेजा गया।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार