राजनीति
दो रसगुल्ले खाने पर मासूम को जिंदा जलाया, शादी समारोह में सनसनी!
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी
बस्ती। बस्तीजिले मैं अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं आए दिन जिले में घटनाएं हो रही है लेकिन इसमें कहीं ना कहीं पुलिस की कमियां उजागर होती है ताजा मामला जिले केछावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में शादी समारोह के दौरान एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। दो रसगुल्ले खाने पर नाराज कैटरिंग ठेकेदार ने 11 वर्षीय बालक अमर उर्फ चमन को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झु**लस गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चमन अपनी नानी के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने आया था। खेलते-खेलते वह खाने की व्यवस्था वाले स्थान पर पहुंच गया और वहां से दो रसगुल्ले खा लिए। इसी बात पर कैटरिंग ठेकेदार ने गुस्से में आकर बच्चे के साथ यह खौ**फनाक कृत्य कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी।
घायल बच्चे को पहले नजदीकी अस्पताल, फिर अयोध्या मेडिकल कॉलेज और बाद में गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पीड़ित के मामा की तहरीर पर छावनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
basti crime news Police Investigation Basti Law and Order UP Breaking Crime News UP FIR registered Basti बस्ती बालक जलाने की घटना child assault case India wedding incident UP catering contractor crime child injury case India serious crime Uttar Pradesh minor attacked India UP crime news update violence against child India shocking crime India accused absconding case hospital treatment child Lucknow medical referral criminal case India public outrage crime India safety of children India child protection concern India


Comments