नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थापना दिवस को यादगार बनाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज-  इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में आज स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसके पश्चात केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और खुशी से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्टाम्प डिस्प्ले बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया, जो संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों को दर्शाता है।
 
इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्रों (एलुमनी) ने अपनी-अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और अपने अनुभवों के माध्यम से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नारी सम्मान के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।अंत में भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थापना दिवस को यादगार बनाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें