नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वीसी के जरिए योजनाओं की समीक्षा, समय पर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
मनरेगा में मानव दिवस सृजन लक्ष्य पूरा करने पर जोर
सुपौल। उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक एनईपी, निदेशक लेखा प्रशासन, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं स्वच्छता समन्वयक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने योजनावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत लाभुकों को ई-एमआर निर्गत कर मनरेगा से जोड़ते हुए मानव दिवस का लाभ देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं उससे पूर्व की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा जियो टैगिंग से वंचित योजनाओं का जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया।
आवास योजना की समीक्षा में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योग्य लाभुकों को नियमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Read More बहुचर्चित किडनी कांड में कानपुर में अब तक 9 गिरफ्तार , पूछतांछ में जारी चौंकाने वाले खुलासेवहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने तथा महादलित टोला में लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रगति में तेजी लाएं।


Comments