नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
कार्यक्रम का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी एवं सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र कुशवाहा ने किया
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के सोमेश्वर नाथ मंडल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अरैल नैनी क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी पंडित दामोदर प्रसाद तिवारी एवं सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र कुशवाहा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 81 के पार्षद मयंक यादव उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर मयंक यादव ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हम बाबा साहेब के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान का सम्मान करती रही है और आगे भी करती रहेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सुभाष कुशवाहा ने किया।
वहीं, मंडल महामंत्री सोमेश्वर नाथ मंडल के कृष्णा शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला के नेतृत्व में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार पतिविंदर सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख अरविंद महारा, ऋषि महार, प्रदीप तिवारी, प्रदीप कुशवाहा तथा राम लखन विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन राम लखन विश्वकर्मा द्वारा किया।
Prayagraj Local News Ambedkar Jayanti 2026 Ambedkar Jayanti Prayagraj Naini Ambedkar Jayanti celebration Baba Saheb Ambedkar event UP BJP Ambedkar Jayanti program Dr Bhimrao Ambedkar tribute Naini Arail news Ambedkar ideology India social equality program UP Prayagraj BJP event ward 81 Prayagraj news political event Prayagraj UP local celebration Baba Saheb birthday program


Comments