प्राइवेट हॉस्पिटलों में मरीज को एडमिट करने के बाद नहीं दिया जाता है कोई वैध कागजात कौन है इसका जिम्मेदार

अस्पताल में कोई योग्य डिग्री धारी चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ नहीं है संचालक द्वारा मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाता है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। लालंगज क्षेत्र के बेलन बरौधा से लेकर रतेह चौराहा व ड्रमंडगंज मे  चल रही अवैध हॉस्पिटलों मे आए दिन घटती रहती है घटनाएं मरीजों के साथ होता रहता है दुर्व्यवहार घटना होने के बाद पीड़ित प्रार्थना पत्र लेकर दर दर भटकने पर रहते हैं मजबूर अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। लीपा पोती पीड़ित ने बताया कि हॉस्पिटलों के झोलाछाप डॉक्टरों से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का रहता है।

साठ गाठ सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  अस्पताल में किसी योग्य डॉक्टर से बिना सलाह लिए ही मरीजों को ब्लड चढ़ाया जाता है बिना योग्य डॉक्टर के जानकारी का अस्पताल में ऑपरेशन सर्जरी भी कराया जाता है कई एक बार इस तरीके की क्षेत्र के अस्पताल में घटनाएं घट चुकी हैं लेकिन सक्षम अधिकारियों के द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ लीपा पोती का काम किया जाता है। ऐसे में ग्रामीण का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट झोलाछा डॉक्टर के ऊपर सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सके और उनके जिंदगी के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न किया जाए।

About The Author

Post Comments

Comments