पडरौना को बड़ी सौगात: 15 जून तक नया सरकारी बस स्टैंड होगा हैंडओवर – आरपीएन सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर। शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। निर्माणाधीन सरकारी बस स्टैंड अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 15 जून तक इसके हैंडओवर की तैयारी है।सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ सदर विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल और जिला मीडिया प्रभारी शमशेरमल्ल भी मौजूद रहे। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता एल.बी. सिंह और सहायक अभियंता वेदांत भट्ट ने बताया कि बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, सार्वजनिक शौचालय, यूरिनल और कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है और जल्द ही पडरौना को एक आधुनिक बस स्टेशन की सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आवागमन और यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

पिपरी पुलिस की कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया  गिरफ्तार Read More पिपरी पुलिस की कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार