शिक्षक की बेटीअर्पणा त्रिपाठी (शिखा,) बनी समीक्षा अधिकारी
बिगहिया गांव में खुशी का माहौल
दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
ब्यूरो प्रयागराज। फूलपुर क्षेत्र की बिगहिया गांव की निवासी अर्पण त्रिपाठी उर्फ शिखा पहली बार में ही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पास करके न केवल यह पद प्राप्त करने में सफल रही बल्कि प्रदेश में 73 वा स्थान भी प्राप्त किया। जिससे कि गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिक्षक पिता बृजेश त्रिपाठी की पुत्री शिखा त्रिपाठी दो भाइयों के बीच इकलौती बहन है उसके दोनों भाई भी बहुत ही प्रखर बुद्धि के छात्र थे । दोनों इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद बेंगलुरु में बहुत अच्छी कंपनियों में लाखों रुपए की सैलरी प्राप्त कर रहे हैं।
शिखा त्रिपाठी के पिता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर अभी कार्यरत हैं ।यही नहीं उसके दादा सूर्यमणि त्रिपाठी भी शिक्षक के पद पर अवकाश प्राप्त किए थे। शिखा के बड़े पिता जो एक कॉलेज के प्रधानाचार्य थे श्री जोखू लाल तिवारी ने बताया की शुरू से ही यह पढ़ने में बहुत ही लग्न सील थी और बिना कोचिंग के ही इस मुकाम तक पहुंची है ।
शिखा त्रिपाठी जब आज अपने गांव में पहुंची तो पूरे गांव के लोगों ने उसे माला पहनाकर स्वागत किया और अपार प्रसन्नता व्यक्त की। इस संबंध में अरपणा उर्फ शिखा त्रिपाठी ने बताया कि उसकी शिक्षा कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक सेंट्रल अकैडमी झूसी में हुई थी ।बाद में उसने बीएससी सीएमपी डिग्री कॉलेज से किया और एमसी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया था।
उसने बताया कि भले यह नौकरी प्राप्त कर ली है लेकिन वह अभी पीसीएस की परीक्षा पास करने की तैयारी कर रही है उसने कहा कि यदि कोई लड़के लड़की मन में ठान लें तो कोई भी चुनौती कठिन नहीं होती है और कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होता है। शिक्षक परिवार के होने के नाते अर्पणा बहुत ही शान्त स्वभाव की लड़की है।वह सदैव ही लक्ष्य की प्राप्त के लिए शुरू से कठिन परिश्रम करती थी।
परीक्षा पास करने पर गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है और क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर उसे बधाई और शुभकामनाएं दी।जिसमें संदीप दुबे देवी प्रसाद शुक्ला लक्ष्मीकांत मिश्रा भगवान प्रसाद शुक्ला दयाशंकर त्रिपाठी रामदेव प्रजापति दूधनाथ पांडे सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने पहुंचकर उसे बधाई दी और अपनी शुभकामनाएं भेंट की।
prayagraj news swatantra prabhat news up education news arpana tripathi shikha samiksha adhikari result ro exam success story phulpur bigahiya village news up pcs preparation story student success story india without coaching success teacher daughter achievement ro exam rank 73 up government job success central academy jhunsi student cmp degree college prayagraj allahabad university student motivational story hindi village pride story india girls success story india hindi inspirational news


Comments