नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इफको ने शुरू किया नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान
जनपद के सभी विकास खंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को किसानों तक पहुंचाया जाएगा-अभिजीत मौर्य
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-
भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको द्वारा देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया गया है। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक कर कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत एवं सहकार से समृद्धि’ मिशन के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।इफको सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को किसानों तक पहुंचाया जाएगा।


Comments