मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19)' के अंतर्गत माता-पिताको खोने वाले बच्चों की शिक्षा को सुगम  हेतु लैपटॉप वितरित

कुल 52 लाभार्थियों को  शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास के लिए सांसद प्रवीण पटेल ने लैपटॉप प्रदान किए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19)' के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन, सरस सभागार प्रयागराज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद  प्रवीण पटेल रहे, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की शिक्षा को सुगम बनाने हेतु लैपटॉप वितरित किए।
 
इस योजना के अंतर्गत कुल 52 लाभार्थियों को उनकी शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास के लिए लैपटॉप प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में  सांसद जी के साथ ज़िला विकास अधिकारी (DDO) प्रयागराज, परियोजना निदेशक (PD) प्रयागराज एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी (DPO) प्रयागराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
इस अवसर पर  सांसद प्रवीण पटेल  ने कहा कि  मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार इन बच्चों के भविष्य के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। ये लैपटॉप न केवल बच्चों की पढ़ाई में मददगार साबित होंगे, बल्कि उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।"
 
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा निरंतर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ प्राप्त हो। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
 
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सांसद और उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान दिखी और उन्होंने सरकार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें