नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
शार्टसर्किट से आगजनी में गेहूं की फसल राख
फसल नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति के लिए शीघ्र तहसीलदार को आख्या भेजी जाएगी
लालगंज, प्रतापगढ़। शार्टसर्किट से हुई आगजनी मे शुक्रवार को चार बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। लालगंज कोतवाली के महिमापुर में सुबह अचानक विद्युत तार के टूटकर गिर जाने से खेत में आग फैल गयी। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की मशक्कत के बावजूद गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के रमेश तिवारी पुत्र राम सहोदर तथा राजीव शुक्ल व त्रिभुवन नाथ पुत्रगण काशी प्रसाद के चार बीघे की फसल को नुकसान पहुंचा।
आग की लपटें देख ग्रामीणों ने काबू पाने का प्रयास किया। फैलाव बढ़ता देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी मिलने पर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक धर्मराज तथा क्षेत्रीय लेखपाल केके सरोज मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि फसल नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति के लिए शीघ्र तहसीलदार को आख्या भेजी जाएगी।
pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार Lalganj Kotwali News Lalganj Pratapgarh news Pratapgarh latest news fire brigade action UP गेहूं की फसल जली Fire in Field UP up rural news wheat crop fire pratapgarh short circuit fire up pratapgarh fire news wheat crop burned mahimapur pratapgarh pratapgarh agriculture news wheat crop loss news बिजली तार गिरने से आग short circuit fire in field farmer crop loss


Comments