नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आगजनी से काबू पाने को लेकर दी गई जागरूकता, बताए गए गुर
मॉक ड्रिल परीक्षण के जरिए बचाव की जानकारियां प्रदान की गयी
लालगंज, प्रतापगढ़। सगरा सुन्दरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इण्टर कालेज और चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं को गुरूवार को अग्नि से बचाव का गुर सिखलाया गया। लालगंज की फायर बिग्रेड टीम के द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत छात्र छात्राओं को मॉक ड्रिल परीक्षण के जरिए बचाव की जानकारियां प्रदान की गयी। स्टेशन प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र व राहुल तिवारी तथा अमन मिश्र की टीम ने आग लगने की स्थिति में इसे बुझाने तथा आकस्मिक बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया।
वहीं गैस सिलेण्डर में अचानक आगजनी की स्थिति में इसके फैलाव पर भी काबू पाने का गुर बताया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर ध्रुव नारायण मिश्र, सूर्यभान वर्मा, सुचिता त्रिपाठी, समशाद अहमद, रोहित यादव, शेखर शुक्ला, निशाद फातिमा, संजू तिवारी, दिव्या तिवारी, शिव नारायण गुप्ता आदि रहे।
Lalganj Pratapgarh news लालगंज प्रतापगढ़ समाचार Fire Safety Awareness Lalganj आगजनी जागरूकता लालगंज Fire Brigade Mock Drill फायर ब्रिगेड मॉक ड्रिल Disaster Management Training आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण Fire Safety School Program स्कूल अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम Ramkripal Mishra Inter College रामकृपाल मिश्र इंटर कॉलेज Children Paradise School Lalganj चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल लालगंज Fire Safety Training Students छात्र अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण Surendra Prasad Mishra Fire Officer सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र फायर स्टेशन प्रभारी


Comments