नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ऑपरेशन दहन के तहत कार्यवाही , बभनी पुलिस द्वारा 62 अभियोगों से संबंधित 693 लीटर अवैध देशी शराब दहन
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया की अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
बभनी/ सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन दहन के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण संबंधी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के क्रम में बुधवार दिनांक 08.04.2026 को मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी, जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में थाना बभनी पर पंजीकृत कुल 62 अभियोगों से संबंधित जब्तशुदा अवैध देशी शराब– 693 लीटर (अनुमानित कीमत – ₹1,03,950/-)विनिष्टीकरण किया गया।
न्यायालय द्वारा नामित/उपस्थित अधिकारियों, उपजिलाधिकारी दुद्धी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी तथा फौजदारी लिपिक, अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी की उपस्थिति में थाना परिसर में एकांत स्थान पर गड्ढा खुदवाकर उक्त अवैध देशी शराब का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।


Comments