सांसद जगदंबिका पाल और डीएम ने महरिया गौशाला का किया निरीक्षण
गौ सेवा कर दिए सख्त निर्देश
सिद्धार्थनगर/ जिले के महरिया गौशाला का रविवार को सांसद जगदंबिका पाल एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गौशाला में व्यवस्थाओं की स्थिति, पशुओं के रख-रखाव, साफ-सफाई, चारे एवं पानी की उपलब्धता तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
सांसद जगदंबिका पाल एवं जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का भ्रमण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे एवं स्वच्छ पेयजल की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे पशुओं को किसी प्रकार की बीमारी का खतरा न हो। इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
सांसद ने भी गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पशुपालन विभाग एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाएं न केवल पशुओं के संरक्षण का केंद्र हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अतः यहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं सांसद ने गौवंश को गुड़ एवं चारा खिलाया तथा उनके संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला के संचालन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें। सोमनाथ मौर्य ने महरिया गौशाला को हरा चारा एवं केयर टेकर के मानदेय हेतु प्रति माह रुपए 30 हजार देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Siddharthnagar Gaushala Inspection Jagdambika Pal Visit DM Shivsharanappa GN Inspection Mahariya Gaushala News Cow Shelter Inspection UP Gau Seva Program Animal Husbandry Department Action Gaushala Management Review Green Fodder Arrangement Cow Protection Initiative Rural Development Siddharthnagar Government Inspection News Gaushala Cleanliness Drive Cattle Care Instructions Public Administration Visit Gau Vansh Protection


Comments