नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
केभानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित
बस्ती जिले केभानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया।
बस्ती।
बस्ती जिले केभानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी जनसुनवाई किया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 56 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरूण त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
basti news संपूर्ण समाधान दिवस Public grievance redressal बस्ती समाचार Sampoorna Samadhan Diwas जनसुनवाई district administration Basti जिला प्रशासन बस्ती Tehsil Diwas Bhanpur DM Krittika Jyotsna Panchayat Chairman Sanjay Chaudhary government service transparency complaint resolution UP citizen service initiative भानपुर तहसील दिवस जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सरकारी सेवा पारदर्शिता शिकायत निस्तारण यूपी नागरिक सेवा पहल


Comments