नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ भाजपा नेता की पूज्य माताजी की तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए हजारों संभ्रांत जन
अमेठी। जनपद के विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत पूरे रग्घू शुक्ल गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भावुकता और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक हस्तियों तथा हजारों की संख्या में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं तिलोई रियासत से विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
इस अवसर पर अमेठी भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने दिवंगत माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन सरलता, संस्कार और परिवार के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, तिलोई प्रमुख मुन्ना सिंह ,पूर्व जिला महामंत्री धर्मेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, जगदीशपुर के प्रमुख राकेश विक्रम सिंह, वरिष्ठ नेता लल्लन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष कृपा शंकर पांडे, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार कुमार यादव, हैदरगढ़ चियरमैन आलोक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी, पूर्व प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यज्ञ सैनी, प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शीतला प्रसाद मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
तेरहवीं संस्कार के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-पाठ एवं कर्मकांड संपन्न कराया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा, जहां उपस्थित लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भी दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभी आगंतुकों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
पूरे आयोजन में अनुशासन, सादगी और सामाजिक एकता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।ग्रामीणों और उपस्थित जनों ने बताया कि गिरीश चंद्र शुक्ला की माताजी एक धार्मिक, सरल एवं समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज और परिवार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।तेरहवीं संस्कार के इस अवसर पर जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों और आमजन की भारी उपस्थिति रही, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि दिवंगत आत्मा के प्रति लोगों के मन में गहरा सम्मान और स्नेह था। अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
amethi news hindi news amethi uttar pradesh news hindi अमेठी न्यूज भाजपा कार्यक्रम अमेठी सुधांशु शुक्ला भाजपा शुकुल बाजार अमेठी गिरीश चंद्र शुक्ला तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम भाजपा नेता श्रद्धांजलि राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पूरे रग्घू शुक्ल गांव अमेठी श्रद्धांजलि कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि धार्मिक कार्यक्रम अमेठी BJP Leader Tribute Shradhanjali Program UP Shukul Bazar Amethi Political Leaders Tribute Tribute Ceremony


Comments