प्राथमिक विद्यालय विद्यापीठ में  मनाया गया वार्षिकोत्सव

मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। चाका विकासखंड चाका अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महेवा विद्यापीठ डांडी में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चाका, श्री कैलाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मिड डे मील प्रभारी एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 
इस अवसर पर नवीन शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। साथ ही वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ एआरपी चंद्रप्रकाश मिश्र, स्पेशल एजुकेटर रेखा त्रिपाठी, बीआरसी लेखाकार संदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त शिक्षक स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका निधि जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें