मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।  त्रिलोकपुर थाने की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गुरुवार को थानाक्षेत्र के बघमरवा गांव में महिला अपराधों की रोकथाम नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पान्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में टीम ने मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण,एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
 
ग्रमीणो को बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,सीएम सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,,रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि की जानकारी दी गई।इस दौरान उप नि0शिवनारायण सिंह,उप नि0तालीमुद्दीन खान,का0हरीश कुमार ,का0शहजाद, महिला कांस्टेबल प्रीति आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments