पडरौना महावीरी मंदिर में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। पडरौना नगर के प्राचीन महावीरी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं श्री रामचरितमानस पाठ के पावन समापन के उपरांत आज भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।
भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
इस अवसर पर विनय जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सौहार्द, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने भगवान श्री राम और हनुमान जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश देते हुए समाज को सशक्त बनाने की बात कही।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, पुजारी गौरी शंकर लाटा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से भंडारे का आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

“भक्ति और सेवा से ही समाज में एकता और सकारात्मकता का संचार होता है।”

About The Author

Post Comments

Comments