थाना को0 नगर बलरामपुर मे चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

आवेदक श्रीमती रामावती पत्नी स्व0 राजकुमार गुप्ता नि0 पुरानी मस्जिद गोविन्दबाग थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। आवेदक श्रीमती रामावती पत्नी स्व0 राजकुमार गुप्ता नि0 पुरानी मस्जिद गोविन्दबाग थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर द्वारा गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0 73/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम 1. मो0 शफीक पुत्र धाकड़ नि0मो0 नगर पालिका के सामने गली थाना को0 नगर बलरामपुर पंजीकृत कर विवेचना एवम् अन्य विधिक कार्यवाही हेतु उ0नि0 नौशाद खाँ को दिया गया था ।
     
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमारज्ञ के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में- 
      आज दिनांक 01.04.26 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पर पंंजीकृत मु0अ0सं0 73/2026 धारा 305(ए),317(2),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 1.मो0 शफीक पुत्र धाकड़ उर्फ मो0हुसैन 2. हर्षित पुत्र राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पायल सफेद धातु की, एक पीली धातु की चेन, दो झुमके सोने के, व दो कील पीलीधातु की, एक अँगूठी पीली धातु की बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
 
चोरी गये माल की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें