प्रेमिका के लिए वीरू बना आशिक... टावर पर चढ़ा, बोला- वह प्रेमिका से  शादी करेगा  तभी नीचे उतरूंगा...

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर |  जिले के इटवा थाना क्षेत्र  में सिरफिरा आशिक टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका का नाम लेकर उसे बुलाने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर इटवा थाना  की पुलिस भी पहुंच गई।इटवा थाना  क्षेत्र के ग्राम डिफोरिया में शनिवार की सुबह हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेम प्रपंच में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
 
युवक की पहचान जितेंद्र  निवासी डिफोरिया  के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 7:00 से 8 बजे के बीच टावर पर चढ़ा और ऊपर से आवाज देकर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उसे शादी  करने  की मांग कर रहा था । इटवा थाना  क्षेत्र के डिफोरिया  में सुबह एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। वह टॉवर की सबसे टॉप वाले प्वाइंट पर पहुंच कर अपनी प्रेमिका को बुलाने और उससे शादी करने  की जिद करने लगा।
 
सूचना पर प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
एसडीएम  कुणाल , सीओ प्रवीन प्रकाश व  प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा  पुलिस  टीम के साथ पहुंचे, और  युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे । बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ  है। वह लगातार अपनी प्रेमिका को बुला रहा था। प्रशासन  लगातार बातचीत कर स्थिति पर  काबू पाया और युवक को  टावर से नीचे उतरवाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें