नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर में सुनीं जनसामस्यायें
संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो।
थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात pratapgarh news थाना समाधान दिवस प्रतापगढ़ समाचार जनसुनवाई कार्यक्रम DM Shiv Sahay Awasthi up administration news land dispute Pratapgarh Samadhan Diwas UP डीएम शिव सहाय अवस्थी Delhupur thana samadhan diwas SP Deepak Bhukar Pratapgarh police news illegal encroachment complaint police revenue joint action RaniGanj CO Vinay Prabhakar Sahni देल्हूपुर थाना एसपी दीपक भूकर जनसमस्याएं सुनवाई भूमि विवाद मामला अवैध कब्जा शिकायत पुलिस प्रशासन निरीक्षण थाना निरीक्षण यूपी प्रशासन


Comments