बस्ती में सवालों के घेरे में सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा गोशाला मर रहे हैं गौशाला के जानवर

जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने मांग किया है ग्राम प्रधान सचिव विकासखंड अधिकारी पर हो कार्रवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट की दुर्दशा देखकर रूह कांप जा रही है भूखों मर रहे जानवर उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं है इस मामले को लेकरअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से किया शिकायत।जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने मांग किया है ग्राम प्रधान सचिव विकासखंड अधिकारी पर हो कार्रवाई।

गौशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार इसलिए हो रही गौवंश की मौत। जिले के कार्यालय में बैठे अधिकारियों को भनक नहीं लग रही है जनपद के गौशाला मेंरोज मर रहे हैं सैकड़ो जानवर ब्लॉक पर बैठे अधिकारियों को बेजुबानों के दर्द को नहीं समझ पा रहे जनपद में चारा घोटाला की जांच हो तो जिले के अच्छे-अच्छे अधिकारी नप जाएंगेसीएम योगी आदित्यनाथ ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा गौशाला अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

जिले में अधिकारी कार्यालय में बैठकर मस्ती कर रहे हैं उधर गौशाला के पासगोवंश को चारा खिला आमजन को सेवा करने की प्रेरणादेते हैं जिले में गौशाला की दुर्दशा देखकर रूह कम जाएगी भूखे मर रहे जानवर बीमार पड़े गौशाला के पशु इनकी देखरेख करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं हैपूरा मामला बहादुरपुर विकास खंड के ग्रामसभा सोधिया घाट गौशाला का जहां मानवता को शर्मसार  करने वाला वीडियो हो रहा वायरल।

इस मामले पर जब बस्ती DPRO से बात किया गयाः तो उनका जवाब इस तरह की जैसे उनको कोई मतलब ही नही है DPRO ने बताया इस की जानकारी CVO और BDO से लीजिये हमें जानकारी नही है अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री की की योजना को साहब कैसे दर किनार कर रहे है इन बेजुबानों की पीड़ा सुनने वाला जनपद से लेकर विकासखंड के अधिकारियों के कानों में नहीं जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें