नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन को जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया
ईस्ट सेंट्रल रेलवे में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 87 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट रेल सेवा अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
चोपन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि मण्डल यातायात प्रबंधक (डीटीएम) चोपन, रंजीत कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य और रेलवे सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाप्रबंधक (जीएम) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह (हाजीपुर) द्वारा प्रदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 87 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस प्रतिष्ठित "उत्कृष्ट रेल सेवा अवार्ड" के लिए चयनित किया गया। यह अवार्ड उन कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन करते हुए रेलवे के विकास और उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
इसी क्रम में, मण्डल यातायात प्रबंधक चोपन श्री रंजीत कुमार को भारतीय रेल के धनबाद मंडल को ढुलाई (फ्रेट लोडिंग) एवं राजस्व (कमाई) के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और समर्पण के कारण मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जिससे रेलवे की आय में वृद्धि हुई और संचालन व्यवस्था भी सुदृढ़ बनी।
Read More बस्ती में सवालों के घेरे में सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट कान्हा गोशाला मर रहे हैं गौशाला के जानवररंजीत कुमार के इस सम्मान से न केवल चोपन, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे अपनी सामूहिक मेहनत का परिणाम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।
स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मियों का मानना है कि ऐसे कर्मठ और समर्पित अधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में रेलवे सेवाओं का और अधिक विकास होगा तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहेंगी।


Comments