नगवाँ में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 50 किशोरियों ने लिया भाग

किशोरियों के बीच बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो एवं कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 गुरुवार दिनांक 26 मार्च 2026 को संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, सोनभद्र द्वारा संचालित इंपॉवर हर परियोजना के अंतर्गत नगवां ब्लॉक के कमहरियां गांव में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परियोजना क्षेत्र की लगभग 50 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

IMG-20260326-WA0077

अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार Read More अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरियों के बीच बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो एवं कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना, विशेष रूप से उन किशोरियों को मंच देना था जिन्हें अब तक खेलकूद में भाग लेने का अवसर नहीं मिल पाया था। साथ ही इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना भी था।

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया Read More अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया

IMG-20260326-WA0074

क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ Read More क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में फाइनल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। परिणामों के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता में चकया टीम विजेता रही, खो-खो में देवरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बैडमिंटन में पिपराडीह-सरईगढ़ टीम विजेता रही तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी टीम ने जीत हासिल की।कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा विजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपविजेता टीमों को भी मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर मिशन शक्ति से नीतू यति व सीमा संस्था कार्यकर्ता प्रोग्राम मैनेजर कुतुबुद्दीन, ब्लॉक समन्वयक विजय प्रजापति, पूनम,नीलम, सुमन, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें