नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
क्षेत्र पंचायत शोहरतगढ़ की बैठक में विकास कार्यों के लिए 25.75 करोड़ का बजट पास
संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी सदन में रखी
सिद्धार्थनगर। ब्लाक शोहरतगढ़ परिसर में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाक प्रमुख प्रीती यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें में सर्वसम्मति से अगले वित्तीय वर्ष 2026- 27 में विकास कार्यों के लिए 25.75 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्य क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों ने विकास कार्य के लिए क्षेत्र के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव भी दिए। बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी ने पूर्व की कार्यवाही व विकास कार्यों के बारे में चर्चा सदन के समक्ष किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं की जानकारी सदन में रखी।
ब्लॉक प्रमुख शोहरतगढ़ प्रीति यादव ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों संबंधित प्रस्ताव को समय से उपलब्ध करा दें ताकि कार्य योजनाओं में सम्मिलित कर विचार किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये अनवरत प्रयास किये जा रहे हैं। आवश्यकता अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्य को गति प्रदान किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जन समुदाय के सहयोग से अन्य जरूरी शेष कार्यों को भी पूरा कराने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि जनता की ओर से चुने गए सभी जनप्रतिनिधि व शासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी जब मिलकर काम करँगे, तभी गांव व क्षेत्र का बेहतर विकास होना संभव है। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों के द्वारा विकास कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख ने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति नहीं रही है , उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही के लिये अवगत कराया जायेगा।
कार्यक्रम को प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम , प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, विक्रम यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग से जुड़ी योजनाओं व उनकी प्रगति के बारे में सदन में चर्चा किया। इस दौरान सूर्यप्रकाश पांडेय, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, शिवशंकर चौधरी, राजीव सिंह, मोहनलाल, मुस्ताक अहमद, सुनील सिंह, मंजू, संजय पटेल, रामदास, सुभाष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
uttar pradesh news siddharthnagar news शोहरतगढ़ ब्लॉक Hindi News Siddharthnagar Local News UP सिद्धार्थनगर न्यूज क्षेत्र पंचायत बैठक पंचायत बैठक सिद्धार्थनगर ग्रामीण विकास बजट Block Panchayat Meeting Rural Development UP Panchayat Budget Meeting प्रीति यादव ब्लॉक प्रमुख 25.75 करोड़ बजट पास बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी शोहरतगढ़ विकास कार्य ग्राम प्रधान बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव Shohratgarh Block Meeting Development Budget 2026-27


Comments