मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं  व  महिलाओं को किया जागरूक

योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा जागरूक किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर | मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत   बालिकाओं व महिलाओं  की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत  शनिवार को  थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में  त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा पलेसर में बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,रानी लक्ष्मी बाई ,बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बल निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई तथा जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस, आपातकालीन सेवा 1090 ,वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076,  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 – एंबुलेंस सेवा1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102  स्वास्थ्य सेवा, 181 वी मेन हेल्पलाइन  101  अग्निशमन सेवा के बारे में विस्,तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम उप नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय,उप नि0 तालीमुद्दीन खान, हेड कांस्टेबल धनंजय  दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments