राजनीति
डीएम एवं एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें, 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण
शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें-डीएम
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये, जिनमें से राजस्व विभाग की 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 68 शिकायतों में से 31 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 10, विकास विभाग से 03, चकबन्दी विभाग 02, विद्युत विभाग से 04 एवं 18 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सुना गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता उर्मिला देवी (दिव्यांग) निवासी पूरेरायजू ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी को शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है परन्तु विपक्षीगण तारा देवी, जयतुन्ना, तिलकदारी सिंह, संतोषा देवी आदि लोग मिलकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे है जब की प्रार्थिनी जिस भूमि पर मकान निर्माण करना चाह रही है। वहां पहले से शौचालय एवं छप्पर आदि का निर्माण कराकर रह रही है। प्रार्थिनी सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस पर अनेक बार शिकायत कर चुकी है, जबकि प्रार्थिनी पूर्ण रूप से विकलांग है, चलने फिरने में असमर्थ है।
इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच कर प्राथमिकता से दिव्यांग महिला की शिकायत का निस्तारण कराया जाय। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं की मौके पर जाकर जांच करते हुए उसका यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।
डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर और सही तरीके से समाधान करने के निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विनम्रता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
breaking news swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रतापगढ़ समाचार स्वतंत्र प्रभात प्रतापगढ़ डीएम प्रतापगढ़ Swatantra Prabhat UP news स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश यूपी प्रशासन खबर Pratapgarh breaking news land dispute Pratapgarh PM Awas Yojana Pratapgarh police administration meeting Swatantra Prabhat Pratapgarh news Swatantra Prabhat administration news एसपी प्रतापगढ़ तहसील सदर प्रतापगढ़ प्रशासनिक बैठक राजस्व शिकायत पीएम आवास योजना Samadhan Diwas UP


Comments