बड़ोखर पीडब्ल्यूडी की सड़क निर्माण मे घटिया सामग्री से बनाने का आरोप   

मानक के आधार पर सड़क नही बनाई गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कोरांव प्रयागराज। यमुनापार के बड़ोखर मे मेन रोड से बाजार तक पीडब्ल्यूडी पक्की सड़क निर्माण कार्य कराया गया है स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क निर्माण बहुत ही घटिया सामग्री से कराया जा रहा है जो महीने से पहले ही ध्वस्त हो जायेगी युवा समाजसेवी और भावी जिला पंचायत सदस्य प्रमोद तिवारी का कहना है कि जो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है बहुत ही घटिया सामग्री से कराया गया है सड़क मे भारी भ्रष्टाचार हुआ है मानक के आधार पर सड़क नही बनाई गई है जिसके कारण स्थानीय लोगों मे भारी आक्रोश व्याप्त है ।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें