महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत  व्याख्यानमाला का  आयोजन

इसमें छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नैनी प्रयागराज में  दिनांक 28 मार्च 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश की अध्यक्षता में नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 'नशा मुक्ति में युवाओं की भूमिका' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के  छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर के भागीदारी की ,इसमें छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
 
प्राचार्य ने कहा  कि नशा हमारे जीवन और समाज दोनों के लिए घातक है, युवा होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम न केवल स्वयं नशे से दूर रहें बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। समाजशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा अक्सर अपराध को बढ़ाता है युवा इसके खिलाफ आवाज उठाकर समाज को सुरक्षित बना सकते हैं।
 
डॉ.इंदु प्रकाश सिंह ने बताया यदि युवा स्वयं नशे से दूर रहें तभी दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं अंत में डॉ.जयराम त्रिपाठी ने नशा उन्मूलन में एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी की अनिवार्यता पर जोर दिया ।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो.हेमलता डॉ राजेश,ऋषि प्रताप सिंह एवं संदीप सामंत सिंह की सक्रिय भूमिका रही इसमें छात्र छात्राओं समेत समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें