रोशन नगर ग्राम पंचायत की गौशाला में गोवंशीय पशुओं की दुर्दशा, जिम्मेदार बेखबर

गोवंशीय पशु भूख-प्यास से तड़पने को मजबूर हैं।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक गोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रोशन नगर ग्राम पंचायत की गौशाला में गोवंशीय पशुओं की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गौशाला में न तो पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध है और न ही स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई है, जिसके चलते गोवंशीय पशु भूख-प्यास से तड़पने को मजबूर हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले में जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम प्रधान एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक गोला के वीडियो (ग्राम पंचायत अधिकारी) और ग्राम प्रधान दोनों ही इस स्थिति से अनजान बनने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।सूत्रों के अनुसार, गौशाला के पास ही गोवंशीय पशुओं की सामूहिक कब्रें भी पाई गई हैं, जो इस बात का संकेत देती हैं कि पशुओं की लगातार मौत हो रही है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि पशु संरक्षण के दावों पर भी सवाल खड़े करती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें