बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन
ये सभी सड़कें बदतर हालत में हैं
नीमगांव खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में सड़कों के हालात खराब हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है,रखरखाव में लापरवाही व भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई हैं। कदम-कदम पर बने जानलेवा गड्ढे और उसमें भरा बारिश का पानी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। तरुण मित्र संवाददाता ने शनिवार को बेहजम विकास खंड के पैला-नगरा मार्ग व,नीमगांव से देवरी गांव व नीमगांव कस्बे से होते हुए सेहरुआ कस्बें तक व गुलौला से नीमगांव जानें वाला मार्ग की पड़ताल की। ये सभी सड़कें बदतर हालत में हैं।
ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली नीमगांव कस्बे-देवरी सड़क वर्षो से उपेक्षा का शिकार है। करीब 2 किमी लंबी सड़क का निर्माण कई वर्षों पहले मंडी समिति के द्वारा कराया गया था,यह मार्ग कई वर्षों से जर्जर है और सड़क पर जानलेवा गड्ढे है,कई वर्षों से ग्रामीण मार्ग के निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं,लेकिन किसी न इस और ध्यान नहीं दिया।
क्षेत्र के हरिनाम सिंह, लाल मोहम्मद,अंकित दीक्षित,पंकज पांडे,आदि ने कहा कि नीमगांव कस्बे के चमन चौराहा से होते हुए प्रतापपुर होते हुए कैमहरा कस्बें से जोड़ने वाला मार्ग भी जर्जर हालत में और इस मार्ग पर जानलेवा गड्ढे है।साथ ही पैला, सुजौलापुर,देवरी, मूड़ा बुजुर्ग, प्रतापपुर,सुनौरा,जैतापुर आदि गांव को भी जोड़ती है। वर्तमान में पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। संज्ञान में लाने के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात lakhimpur kheri news सड़क मरम्मत की मांग ग्रामीणों का विरोध Road Repair Demand Rural Infrastructure News लखीमपुर खीरी समाचार यूपी लोकल न्यूज पीडब्ल्यूडी लापरवाही road safety issue सड़क सुरक्षा खतरा Behjam block road condition Neemgaon Kheri road UP rural road issue bad road condition UP potholes road problem PWD negligence UP Neemgaon Devari road Paila Nagra road बेहजम ब्लॉक सड़क नीमगांव सड़क समस्या जर्जर सड़क यूपी गड्ढों वाली सड़क ग्रामीण सड़क बदहाल


Comments