राजनीति
साइबर टीम की सराहनीय कार्य, आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि कराई गई वापस
पुलिस की लोगों ने किया प्रसंशा, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी शेयर न करने की अपील
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
आवेदक संजीत प्रसाद केशरी पुत्र नन्दू प्रसाद केशरी, निवासी सिनेमा रोड, अनपरा, थाना अनपरा के साथ दिनांक 16.07.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कुल ₹11,400/- की ठगी कर ली गई। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* एवं *cybercrime.gov.in* पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जिसके क्रम में साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित खातों में धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए ई-मेल पत्राचार के माध्यम से आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹11,400/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।आवेदक द्वारा थाना अनपरा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, अनपरा,हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, साइबर हेल्प डेस्क, थाना अनपरा शामिल रहे।
साइबर जागरूकता हेतु अपील-अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी (आधार, पैन, पासपोर्ट, अकाउंट नंबर, पासवर्ड, OTP आदि) किसी के साथ साझा न करें। किसी अनजान लिंक या QR कोड को स्कैन/क्लिक न करें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल *1930* पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


Comments