राजनीति
कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल आयोजन
देश भक्ति गाना के साथ बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं के गानों पर बच्चों ने किया डांस
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
चोपन (जुगैल )/सोनभद्र-
आदिवासी क्षेत्र के रेणुका नदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में न्याय पंचायत सिन्दूरीया द्वारा कम्पोजिट स्कूल गोठानी वार्षिकोत्सव समारोह व शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान मां सरस्वती पुजन कर शुभारंभ कराया गया। कम्पोजिट स्कूल के बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य करते दिखी बच्चे और आदिवासी क्षेत्र कि सरकारी स्कूल के बच्चों का बहुत अच्छा कला देखने को मिला जिसमें बच्चों ने भक्ति गाना व देश भक्ति,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के गाना पर बच्चों डांस प्रस्तुत किए।
देखा जा रहा है कि आदिवासी क्षेत्र मे शिक्षा मे अब छात्र छात्राएं किसी भी मामले में कम नहीं है शिक्षा के क्षेत्र में आगे देखने को मिल रहा है। और एक बच्ची ने छात्र वित्तीय परिक्षा में पास हो गई उस बच्ची को इंटर शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 हजार रूपया मिले गा यह बहुत हि गर्व कि बात है आदिवासी क्षेत्र की बेटी के लिए।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोठानी धरमू सहीतसमस्त एआरपी ब्लाक चोपन अध्यापक संतोष अंजू जायसवाल,मीरा सिंह,सत्य प्रकाश,रीना शर्मा,नीतू,संगीता सिंह, अजीत सिंह,सुशील वर्मा,नितिन कुमार,अर्चना सहर्ष सिंह,सिंदुरिया न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक शिक्षामित्र और अनुदेशक के साथ सैकड़ों ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।


Comments