राजनीति
फर्जी नंबर प्लेट व कागजात बनाकर ट्रक चलाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन वाहनों को दोबारा बाजार में उतार दिया जाता था
प्रयागराज। एससटीएफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कासिम अहमद पुत्र सिद्दीकी अहमद है, जो पूरामुक्ती थाना क्षेत्र के मरिया-डीह गांव का निवासी बताया जा रहा है। कासिम अहमद लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी और फाइनेंस पर चल रहे ट्रकों के चेसिस नंबर एवं नंबर प्लेट बदलकर उन्हें अवैध रूप से संचालित करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था।
बरामदगी में चौंकाने वाले खुलासेएसटीएफ टीम ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं: 12 फर्जी नंबर प्लेट, 2 मोबाइल फोन, 16 चक्का ट्रक, महिंद्रा का 6 चक्का वाहन, आधा दर्जन फर्जी रजिस्ट्रेशन कागजात प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न राज्यों से कबाड़ हो चुके या चोरी/फाइनेंस विवाद वाले ट्रकों को खरीदकर उनके कागजात फर्जी तरीके से तैयार करता था। इसके बाद चेसिस नंबर और नंबर प्लेट बदलकर उन वाहनों को दोबारा बाजार में उतार दिया जाता था।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और इसके तार अन्य जिलों व राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने आरोपी को संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज समाचार अपराधी गिरफ्तार पूरामुफ्ती थाना पुलिस कार्रवाई प्रयागराज STF Prayagraj vehicle fraud gang truck chassis number fraud fake number plate case Kasim Ahmad arrest Puramufti Prayagraj vehicle fraud STF action truck fraud case UP organized crime STF एसटीएफ कार्रवाई वाहन धोखाधड़ी गिरोह कासिम अहमद गिरफ्तार फर्जी नंबर प्लेट ट्रक चेसिस नंबर बदलने का मामला वाहन चोरी गिरोह एसटीएफ छापेमारी ट्रक धोखाधड़ी केस न्यायिक हिरासत


Comments