पडरौना: “गैस उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई हो” — राजन जायसवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। पडरौना नगर में इंडेन गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि दूसरी ओर सिलेंडर ब्लैक में 1800 से 2000 रुपये तक बेचे जाने की चर्चा है।

FB_IMG_1774507722819

इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और गैस एजेंसी से होम डिलीवरी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

जटहां बाजार में भव्य स्वागत के बीच निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा  Read More जटहां बाजार में भव्य स्वागत के बीच निकली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा 

FB_IMG_1774507712725

रुचि सैनी बनी मांडलिक मंत्री,अमित बने मीरगंज के अध्यक्ष Read More रुचि सैनी बनी मांडलिक मंत्री,अमित बने मीरगंज के अध्यक्ष

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 1:30 बजे से गैस एजेंसी पर लाइन लगाने जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए, यह व्यवस्था के खिलाफ है। सरकार की नीतियों के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राजन जायसवाल ने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय होनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में हुआ भव्य शुभारम्भ Read More नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में हुआ भव्य शुभारम्भ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार